जन्मांक   – 2  (दो ) :-   जिन बच्चों या व्यक्तियों का जन्म महीने की , 02  , 11  , २०  , 29 , तारीख को हो हो
उनका जन्मांक  2  दो  होता है | सूक्ष्म एवं विशेष गणना करने के लिए मूलांक निकालना चाहिए , जिसके
लिए दिन, मास , वर्ष की गणना करनी चाहिए | जिन व्यक्तियों का जन्मांक या मूलांक 2  दो  होता है  वह
जातक चन्द्र से प्रभावित रहता है | जन्मांक दो  के जातक जन्म से ही चंचल , अकर्मण्य  , योजना बना कर न 
चलने वाले तथा विफल मानसिकता वाले होते हैं  | दो अंक वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं | दो अंक के
जातक प्रकाशन, लेखन, व् काव्य  में भी पर्याप्त दिलचस्पी लेते हैं | दो अंक के व्यक्ति बहुत ही शान्त प्रकृति
के होते हैं , तथा नकारात्मक सोच वाले होते हैं | दो अंक वाली स्त्रियाँ सुन्दर व कोमल विचारों वाली होती हैं |
एवं अपने पति के प्रति पूर्ण समर्पित होती हैं तथा पति की चहेती भी होती हैं | | जन्मांक दो  के जातकों को
फेफड़ों व् क्षय से सम्बंधित तथा मानसिक रोग होने की संभावना रहती है | सभी प्रकार की परेशानियों के
लिए जातक को सोमवार के दिन सूर्योदय के समय स्वेत वस्त्र , घी, शंख , मोती, बैल , चावल , आदि का दान करना चाहिए एवं चन्द्र  मंत्र “ ॐ सं सोमाय नमः “  का जप करना चाहिए
 
जन्माक 2  (दो )  के लिए अनुकूल :
समयावधि :  22 जून  से 21  जुलाई  तक का समय
अधिष्ठाता ग्रह :  चन्द्र
शुभ वार :  सोमवार और गुरूवार
तारीख  : 2 , 11 , २०  और  29 
मित्रता : मूलांक  2 , 3 , 4 , 6 ,  9, वाले व्यक्ति
रंग :  सफेद  , क्रीम  , हल्का हरा
दिशा : वायव्य  और उत्तर
रत्न  :  मोती 
धातु  : चांदी
 
जन्माक 2  (दो )  के लिए प्रतिकूल  :
समयावधि :  २1   जनवरी   से १९  फरवरी  तक का समय
अधिष्ठाता ग्रह :  – –
शुभ वार :  मंगलवार, बुधवार,
तारीख  : 5 और 8 
मित्रता : मूलांक  5   और  8   वाले व्यक्ति
रंग :  हरा नीला और काला 
दिशा : आग्नेय और दक्षिण 
रत्न  :  नीलम और गोमेद
धातु  : लोहा और ताम्बा 
 
 
.