जन्मांक   – 8  (आठ) : जिन बच्चों या व्यक्तियों का जन्म महीने की , 08, 17, 26, तारीख को हो उनका जन्मांक 8   आठ   होता है | सूक्ष्म एवं विशेष गणना करने के लिए मूलांक निकालना चाहिए , जिसके लिए दिन, मास , वर्ष की गणना करनी चाहिए | जिन व्यक्तियों का जन्मांक 8 आठ होता है  वह जातक शनि से प्रभावित रहता है |
जन्मांक आठ   के जातक जन्म से ही एकांत प्रिय या एकाकी स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं तथा अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा से पूरा करते हैं  | आठ  अंक वाले जातक सकारात्मक स्वभाव वाले तथा रहस्यमई व्यक्ति होते हैं, तथा सभी कार्यों को अपनी निष्ठा व् लगन से कर लेते हैं, ये लोग अपने व्यवसाय में अपना एकाधिकार पसंद करते हैं | आठ मूलांक के जातक पुरुष ज्यादा विश्वास के काबिल एवं वफादार होते हैं |  आठ अंक के जातक प्रयोगशाला, शिक्षण संस्था , सेना आदि में नौकरी करना पसंद करते हैं |व्यवसाय के मामले में कृषि के यन्त्र निर्माण, उधोग, खनन कार्य, पेट्रोल, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर विकास कार्य आदि करना पसंद करते हैं  आठ अंक वाली स्त्रियाँ व् लड़कियों सर्वगुण संपन्न तथा साँवले रंग की मध्यम दर्जे की सुंदरतथा कला प्रेमी होती हैं | इस अंक की लड़कियों व स्त्रियों अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण ही समाज व् अपने पति की चहेती बनी रहती है | आठ अंक  की स्त्रियाँ अपने पति के सभी कार्यों में मदद कर सकती हैं |
जन्मांक आठ  के जातकों को मूत्र सम्बन्धी रोग, घुटनों में दर्द, गठिया बाय, से सम्बंधित रोगों की संभावना रहती है | सभी प्रकार की परेशानियों के लिए जातक को नीलम को सोने की अँगूठी में फिट करवा कर शनिवार के दिन सांय दो घंटे ४० मिनट पहले शनि की होरा के समय पूजा घर में जाकर अँगूठी को दूध में व् गंगाजल में स्नान करवा कर शनिदेव के मंत्र “ ॐ सं शनिश्चराय  नमः “ का उच्चारण १०८ बार करके अँगूठी को सिद्ध करके मध्य उँगली में पहनना चाहिए |
जन्माक  आठ   (8 ) के लिए अनुकूल :
समयावधि :  23 दिसंबर  से 20 जनवरी तक का समय 
अधिष्ठाता ग्रह :  शनि  
शुभ वार :  शनिवार  एवं शुक्रवार 
तारीख  : 8   , 17 और  26   
मित्रता : मूलांक  4 , 6 ,  और 8  वाले व्यक्ति
रंग :  काला , नीला    
दिशा :पश्चिम
रत्न  :  नीलम
धातु  :  स्टील व् लोहा 
 
जन्माक आठ    (8 ) के लिए प्रतिकूल  :
समयावधि :  21  मार्च   से  20  अप्रैल  तक का समय 
अधिष्ठाता ग्रह :  – –
शुभ वार :  बुधवार 
तारीख  : 7, 16 , और 25    
मित्रता : मूलांक  1,  2   और  9   वाले व्यक्ति
रंग :  सुनहरा और हल्का हरा    
दिशा : पूर्व    
रत्न  :  मोती , मूंगा    
धातु  : चांदी और स्वर्ण  
 
 
.