संतोषी माता जी की आरती

santoshi mata

जय संतोषी माता मईया जय संतोषी माता
अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता | जय…
सुन्दर चीर सुनहरी, माँ धारण कीन्हों
हीरा पन्ना दमके, तन ॠंगार लीन्हों | जय…
गेरु लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे
मन्द हसंत करुणामयी, त्रिभुवन मन मोहे | जय…
स्वर्ण सिंहासन बैठी, चवर ढुरे प्यारे
धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरे न्यारे | जय…
गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे सन्तोष कियो
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो | जय…
शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही
भक्ति मण्डली छाई कथा सुनत मोही | जय…
मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई | जय…
भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजे
जो मन बसे हमारे, इच्छा फ़ल दीजे | जय…
दुःखी दरिद्री रोगी, संकट मुक्त किये
बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिये | जय…
ध्यान धरयो जान तेरो, मन वांछित फ़ल पायो.
पूजा कथा श्रवण कर, घर आन्न्द छायो | जय…
शरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे
संकट तू ही निवारे, दयामयी माँ अम्बे | जय…
संतोषी माँ की आरती, जो कोई गावे, मईया प्रेम सहित गावे
ऋद्धि – सिद्धि, सुख – सम्पत्ति, जी भर पावे | जय…