जन्मांक   – 5   (पांच   ) : जिन बच्चों या व्यक्तियों का जन्म महीने की , 05  , 14 , 23 , तारीख को हो
उनका जन्मांक  5   पांच    होता है | सूक्ष्म एवं विशेष गणना करने के लिए मूलांक निकालना चाहिए ,
जिसके लिए दिन, मास , वर्ष की गणना करनी चाहिए | जिन व्यक्तियों का जन्मांक 5  पांच होता है  वह
जातक बुध  से प्रभावित रहता है | जन्मांक पांच     के जातक जन्म से ही हठधर्मी  तथा भाग्यशाली होते
हैं | पांच अंक वाले जातक दूसरों के प्रति बहुत उदार एवं व्यवहार कुशल होते हैं, तथा सभी कार्यों को
सही तरीके से करना पसंद करते हैं | पांच अंक के जातक के व्यवसाय, एकाउंट से सम्बंधित, चार्टेड
अकाउंटेंट , वकील, सचिव, मैनेजर, प्रशासक आदि हो सकते हैं | पांच अंक के व्यक्ति बहुत ही शान्त
प्रकृति के होते हैं | पांच अंक वाली स्त्रियाँ व्यवहारिक  एवं अच्छे चरित्र की होती हैं तथा घर के काम में
पूर्ण दक्ष होती हैं | एवं अपने पति को गृह कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य जैसे सिलाई, संगीत, पाक, लेखन
, ब्यूटीपार्लर आदि के कार्य करके आर्थिक सहायता करती हैं | पांच अंक की स्त्रियाँ अपने पति के सभी
कार्यों में सम्पूर्ण सहयोग देती हैं | जन्मांक पांच के जातकों को त्वचा सम्बन्धी रोग, गले से सम्बंधित
रोग, पक्षाघात आदि रोगों की संभावना रहती है | सभी प्रकार की परेशानियों के लिए जातक को पन्ना
को सोने की अँगूठी में फिट करवा कर बुधवार के दिन प्रातः बुध  की होरा के समय पूजा घर में जाकर
अँगूठी को दूध में व् गंगाजल में स्नान करवा कर बुधदेव के मंत्र “ ॐ बं बुधाय  नमः “ का उच्चारण
१०८ बार करके अँगूठी को सिद्ध करके तर्जनी उँगली में पहनना चाहिए | 
 
जन्माक पांच   (5 ) के लिए अनुकूल :
समयावधि :  २२ मई  से २1 जून तक का समय 
अधिष्ठाता ग्रह :  बुध
शुभ वार :  बुधवार एवं शुक्रवार  
तारीख  : 5   , 14 और 23  
मित्रता : मूलांक   1, 3 ,5 ,8  वाले व्यक्ति
रंग :  हरा   
दिशा : उत्तर  व् पूर्व
रत्न  :  पन्ना
धातु  : कांस्य
 
जन्माक पांच   (5 ) के लिए प्रतिकूल  :
समयावधि :  २2   जून  से २3  जुलाई तक का समय 
अधिष्ठाता ग्रह :  – –
शुभ वार :  शनिवार
तारीख  : 7  , 16  और 25   
मित्रता : मूलांक  2  और  6   वाले व्यक्ति
रंग :  गहरा लाल और काला  
दिशा : पश्चिम 
रत्न  :  नीलम और गोमेद 
धातु  : लोहा
 
.