भंडारण कक्ष ( स्टोरेज रूम ) :  भंडारण कक्ष मकान में हमेशा उत्तर – पश्चिम भाग में ही  बनाना चाहिए | विशेष परिस्थितियों में दक्षिण – पश्चिम भाग में भी स्टोरेज कक्ष बना सकते हैं | कक्ष में रसोई गैस एवं ज्वलनशील वस्तुएं  एवं इलेक्ट्रिकल सामान को दक्षिण – पूर्व भाग में रखना चाहिए | तथा स्टोरेज कैबिनेट पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में बनवानी चाहिए | स्टोरेज कक्ष या  स्टोर  रूम का दरवाजा दक्षिण-पश्चिम  कोने में नहीं होना चाहिए | कक्ष में कभी भी फालतू एवं रद्दी  वस्तुओं का ज्यादा दिन तक भंडारण नहीं करना चाहिए |
.