तहखाना या तलघर (बेसमेंट )   :  तहखाना (सेलर ) या तलघर की मंजिल भूमि स्तर की मंजिल के उत्तरी – पूर्वी भाग में होनी चाहिए , लेकिन दक्षिण या दक्षिण – पूर्व भाग में नहीं होना चाहिए |तलघर  या बेसमेंट भूखंड के पूर्वी भाग में भी अच्छा रहत है | जब भूखंड के पूरे भाग में तलघर बनाना हो तो उसके दक्षिण – पश्चिम  भाग में भारी वस्तुएं रखनी चाहिए  एवं उत्तर – पूर्व के पार्श्व भाग को खुला  रखना चाहिए , ये शुभ रहता है |
तलघर या बेसमेंट में दक्षिण – पूर्वी कोने को बिजली के यन्त्र या ट्रांसफोर्मर  या आग या ताप से सम्बंधित किसी भी चीज के लिए करना चाहिए | सड़क से सामने पड़ने वाले तलघर में प्रवेश द्वार को उसके मध्य से बनाना ठीक रहता है | एवं उसके दक्षिण-पश्चिम कोने को थोडा ऊंचा रखना चाहिए | अगर  तलघर में किसी प्रकार का जल संग्रह करने का टैंक बनाना हो तो उसको हमेशा उत्तर – पूर्व के कोने में या उत्तर दिशा में बनाना चाहिए | वैसे तो मकान में कभी भी सम्पूर्ण भूखंड में तलघर या बेसमेंट नहीं बनाना चाहिए | भूखंड के आधे भाग से ज्यादा भाग में तलघर या बेसमेंट नहीं बनाना चाहिए | तलघर का उपयोग हो सके तो कभी भी निवास स्थान या रहने के लिए नहीं करना चाहिए | ये वास्तु की दृष्टीकोण से ठीक नहीं रहता है |
.