जन्मांक   – 3   (तीन  ) : जिन बच्चों या व्यक्तियों का जन्म महीने की , 03 , 12 , 21 , 30  , तारीख को हो
उनका जन्मांक  3  तीन   होता है | सूक्ष्म एवं विशेष गणना करने के लिए मूलांक निकालना चाहिए ,
जिसके लिए दिन, मास , वर्ष की गणना करनी चाहिए | जिन व्यक्तियों का जन्मांक 3   तीन   होता है  वह
जातक गुरु  से प्रभावित रहता है | जन्मांक तीन   के जातक जन्म से ही विवेकशील, मेहनती , तथा
साहसी एवं अनुशासनप्रिय होते हैं  | तीन  अंक वाले जातक बहुत ही तीक्ष्ण बुद्धि वाले  होते हैं | तीन  अंक
के जातक सरकारी सेवा में न्यायधीश , राजदूत,प्रशासक अधिवक्ता , वैज्ञानिक एवं व्यापार में प्रकाशन ,
दवा व्यवसाय , विज्ञापन के काम आदि हो सकते हैं | तीन  अंक के व्यक्ति बहुत ही शान्त प्रकृति के होते हैं
| तीन  अंक वाली स्त्रियाँ अपने पति पूर्ण अधिकार रखती हैं | एवं अपने पति के प्रति पूर्ण समर्पित होती हैं
तथा पति की सहायक भी होती हैं |तीन अंक की स्त्रियाँ अपने पति के सभी कार्यों में सम्पूर्ण सहयोग देती
हैं  | जन्मांक तीन  के जातकों को मधुमेह रोग होने की एवं बाल झड़ने की पूर्ण संभावना रहती है | सभी
प्रकार की परेशानियों के लिए जातक को गुरूवार के दिन सूर्योदय के समय पीले  वस्त्र , व् पीली वस्तुओं 
आदि का दान करना चाहिए एवं गुरु  मंत्र “ ॐ ब्रीं ब्रहष्पताय  नमः “ का जप करना चाहिए |
जन्माक तीन (3) के लिए अनुकूल :
समयावधि :  20  फरवरी  से 20   मार्च एवं 23 नवम्बर से 20 दिसंबर तक का समय
अधिष्ठाता ग्रह :  गुरु
शुभ वार :  गुरूवार और शुक्रवार
तारीख  : 3  , 12  , 21   और  30  
मित्रता : मूलांक   3 ,  6 ,  9, वाले व्यक्ति
रंग :  पीला , जामुनी , सुनहरी 
दिशा : ईशान 
रत्न  :  पुखराज  
धातु  : स्वर्ण
 
जन्माक तीन (3) के लिए प्रतिकूल  :
समयावधि :  २२ जून से २३ जुलाई तक का समय 
अधिष्ठाता ग्रह :  – –
शुभ वार :  बुधवार और रविवार
तारीख  : 2 , 11 , 20 , और 29  
मित्रता : मूलांक  2    और  4    वाले व्यक्ति
रंग :  नीला और लाल 
दिशा : नैरत्य  
रत्न  :  माणिक 
धातु  : लोहा और ताम्बा 
 
 
 
.